खेल
09-May-2026
...


16 से 28 जून तक हैदराबाद में खेला जाएगा टूर्नोंमेंट हैदराबाद (ईएमएस)। देश में पहली बार रग्गी महिला प्रीमियर लीग (आरपीएल) मुकाबलों का आयोजन होने जा रहा है। ये लीग मुकाबले अगले माह जून में होगे। ये घोषणा आयोजकों ने की है। उनका कहना है कि इस लीग के आयोजन से देश में महिला रग्बी खिलाड़ियों को प्रौत्साहन मिलेगा। हैदराबाद के गचीबाउली स्टेडियम में ये टूर्नामेंट 16 से 28 जून तक खेला जागा। इसमें चार फ्रेंचाइजी टीमें खिताब के लिए टकरायेंगी। इनमें चेन्नई बुल्स , दिल्ली रेड्ज , मुंबई ड्रीमर्स और कोलकाता बंगा टाइगर्स शामिल हैं। इन लीग को प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट घरानों के समर्थन से भी लाभ होगा। इस लीग का आयोजन जीएमआर स्पोर्ट्स और रग्बी इंडिया मिलकर कर रहे है। ये दोनो ही देश में रग्बी के विकास और प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है। टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का चयन एक रोमांचक प्रक्रिया के माध्यम से होगा। चार महिला टीमों और छह पुरुष टीमों (जिनमें मेजबान हैदराबाद हीरोज और बेंगलुरु ब्रेवहार्ट्स जैसे नाम शामिल हैं) के लिए खिलाड़ियों का ड्राफ्ट और नीलामी 30 अप्रैल को हैदराबाद में आयोजित की जाएगी। इस लीग से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन दिखाने का अच्छा अवसर मिलेगा। पिछले साल मुंबई में रग्बी प्रीमियर लीग के पहले सफल सत्र का आयोजन किया गया था, और अब महिला टूर्नामेंट की शुरुआत से लीग का दायरा और महत्व काफी बढ़ गया है। रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस ने इस ऐतिहासिक पहल पर अपनी खुशी और उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘रग्बी इंडिया में हमारा हमेशा से यह सपना रहा है कि आरपीएल का महिला टूर्नामेंट भी हो। इस साल हमारा वह सपना पूरा हो रहा है और हम इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह महिला एथलीटों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का एक अद्भुत मंच प्रदान करेगा, साथ ही देश में रग्बी के प्रति जुनून को और बढ़ाएगा। गिरजा/ईएमएस 09मई 2026