जबलपुर (ईएमएस)। सडक़ हादसों को रोकने के लिए चलाये जा रहे विशेष यातायात अभियान के तहत जहां दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है वहीं इसके साथ हेलमेट लगाये बिना वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ चलानी कार्यवाही भी की जा रही है। इस दौरान अभी तक बिना हेलमेट लगाये दोपहिया वाहन चलाने वाले 190 वाहन चालकों के चालान काटे जा चुके हैं वहीं पीओएस मशीन की मदद से चालकों के डाईविंग लायसेंस की निलबंन की कार्यवाही हेतु आरटीओ को भी प्रकरण भेजे गये हैं। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू करने नौ पार्किंग जोन में खड़े होकर यातायात को बाधित करने वाले वाहनों को जहां क्रेन से वाहनों को उठाकर जब्त किया जा रहा है वहीं वाहनों के ब्हील लॉक करने की भी कार्यवाही सतत रूप से की जा रही है। आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष कुमार शुक्ला, बैजनाथ प्रजापति व संगीता डामोर एवं तीनों यातायात थानों के प्रभारियों की टीम बनाकर हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत शासकीय व निजी सस्थानों व शहर के मुख्य चौराहों पर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने प्रेरित किया जा रहा है। सुनील साहू / मोनिका / 09 मई 2026/ 04.00