क्षेत्रीय
09-May-2026
...


शाजापुर (ईएमएस)। लापता हुई नाबलिग बालिका को पुलिस ने तीन दिन में ही सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्ता कर लिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 06 मई 2026 को फरियादी ने थाना मो. बड़ोदिया आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 साल की नाबालिग बालिका जो कि बीति शाम को अपनी मम्मी को खेत से बुलाने के लिए निकली थी जिसे कोई अज्ञात आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया है। मामले में पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यशपालसिंह राजपूत ने अपहृता की शीघ्र पतारशी हेतु 5000 रुपये के इनाम की उद्घोषणा की। वहीं थाना प्रभारी उनि अरविंद सिंह तोमर द्वारा एक टीम का गठन कर अपहृता की तलाश में लगाया गया। टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों, सहपाठियों एवं आस पास के लोगों से पूछताछ की गई एवं मुखबिर मामूर किए गए। साथ ही जिला सायबर सेल शाजापुर से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर अपहृता को ग्राम धतरावदा जिला राजगढ़ से 09 मई 2026 को आरोपी लौकेन्द्र सिंह पिता बाबुसिंह राजपूत के कब्जे से सकुशल दस्तयाब किया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार जप्त की गई। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. अरविंद सिंह तोमर, उनि. के. एन. यादव, सउनि मेहमूद अली, प्र.आर. जितेन्द्र सितपरा, आर. शैलेन्द्र शर्मा, आर. शैलेन्द्र गुर्जर, म.आर. कीर्ति मण्डोत तथा सायबर सेल टीम की भूमिका रही । ईएमएस / 09/05/2026