राज्य
14-May-2026
...


छतरपुर (ईएमएस)। छतरपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुर गांव में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के विनोद यादव ने 25 वर्षीय आरती यादव को खेत में गोली मार दी। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवती घर के पीछे खेत में मौजूद थी। आरोपी ने गोली चलाने के बाद युवती पर चाकू और बंदूक की बट से भी हमला किया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी और उसके पिता को पकड़कर खंभे से बांध दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया। - 14 मई 2026