जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद आशीष दुबे ने आज संसदीय क्षेत्र के पाटन विधानसभा अंतर्गत नुनसर मंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों का प्रवास कर ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा ग्रामीणों की समस्याएं, सुझाव और विकास संबंधी आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना। ग्राम पंचायत प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद श्री दुबे ने क्रमशः लुहारी, बिनेकी,बेनीखेड़ा, आरछा,आगासोद, उजरोड,नीची (हटेपुर), कन्तोरा,नुनसर,जरौंद, खमोद,सरौंद, सिमरिया (करारी) एवं कैथरा ग्राम पंचायतों का दौरा किया। प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने सांसद श्री दुबे का आत्मीय स्वागत किया तथा क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं विकास कार्यों से संबंधित सुझावों से अवगत कराया। सांसद श्री दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब,किसान और आमजन के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत प्रवास कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक जरूरतों को समझकर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों को गति देना है। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाएं और सुझाव ही विकास की आधारशिला हैं। ग्रामीणों से प्राप्त सुझावों के अनुरूप सड़क,पेयजल,विद्युत, शिक्षा,स्वास्थ्य एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान आचार्य जगेंद्र सिंह, देवेंद्र यादव,वकील पटेल,अशोक पटेल, अजय पटेल,मनोहर दुबे,आशीष पटेल, बलराम यादव,संदीप शुक्ला,श्रीमति अल्का गर्ग,जतिन उपाध्याय दिनेश पटेल,सुमित मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि,पार्टी पदाधिकारी,मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 15 मई 2026 / 02.13