क्षेत्रीय
15-May-2026
...


- नरसिंहपुर के ग्राम कोठिया में हादसा जबलपुर (ईएमएस)। संभाग के नरसिंहपुर जिलांतर्गत ग्राम कोठिया में शुक्रवार 15 मई की सुबह लगभ्रग 10 बजे सड़क निर्माण कार्य के लिए मजदूरों को लेकर जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य मजदूर घायल हो गए ‎जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी मजदूर खुलरी से पिकअप में सवार होकर कोठिया गांव की ओर जा रहे थे.। इसी बीच रास्ते में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार से पूर्व ही दीपेश महोबिया (26 वर्ष) नामक मजदूर की मौत हो गई । राहुल (30 वर्ष), परमलाल (35 वर्ष), रत्नेश ठाकुर (23 वर्ष), शंकर लाल जाटव (39 वर्ष), राजू (40 वर्ष) और देवराज (23 वर्ष) बुरी तरह घायल हुए। सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भती कराया गया है। वहीं अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतक दीपेश महोबिया के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। अजय पाठक / मोनिका / 15 मई 2026 / 02.28