क्षेत्रीय
15-May-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। शहर में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तारबाहर पुलिस ने एक ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जो आम लोगों के बैंक खातों को म्यूल अकाउंट बनाकर साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर घुमाने का काम कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने स्टेट बैंक व्यापार विहार के पास दबिश देकर काला टी-शर्ट पहने एक युवक को हिरासत में लिया, जो लोगों को कमीशन का लालच देकर उनके बैंक खाते और बैंकिंग डिटेल हासिल कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जप्त किया है, जिसमें विभिन्न बैंक खातों और संपर्कों का पूरा नेटवर्क मिला है। अब पुलिस इस पूरे सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। क्या है म्यूल अकाउंट सिंडिकेट? जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क साइबर अपराधियों के लिए स्लीपर सेल की तरह काम करता है। इनके जरिए ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर तुरंत निकाल लिया जाता है, जिससे असली अपराधियों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। मनोज राज 15 मई 2026