चेपॉक (ईएमएस)। सनराइजर्स हैदराबाद ने यहां हुए आईपीएल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ जीत के साथ ही प्लेऑफ में जगह बनायी है। इस मैच में सनराइजर्स की जीत में उसके बल्लेबाज ईशान किशन की अहम भूमिका रही। ईशान ने इस मैच में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 70 रनों की पारी खेली। इस जीत के बाद ईशान हालांकि अपनी एक हरकत से विवादों में आ गये। ईशान ने जीत के जश्न के दौरान ही चेपॉक स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की तरफ इशारा किया। उन्होंने पहले जोर से सीटी बजाई, जिसे आम तौर पर सीएसके के प्रशंसक अपनी टीम का हौंसला बढ़ाने के लिए बजाते हैं। इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से घर जैसा आकार बनाया और फिर हाथ हिलाते हुए ऐसा संकेत दिया, मानो वह सीएसके के प्रशंसकों से चले जाओ यहां से कह रहे हों। जीत के इस अनोखे जश्न का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। कई यूजर्स ने ईशान के इस कदम की आलोचना करते हुए इससे सीएसके के प्रशंसकों को को उकसाने और चिढ़ाने का काम बताते हुए ईशान की आलोचना की है। वहीं कुछ उनके समर्थक इसे एक खिलाड़ी का स्वाभाविक उत्साह और प्रतिक्रिया मान रहे हैं। बहरहाल ईशान किशन के इस रवैये ने सीएसके के प्रशंसकों का दुख और बढ़ा दिया, क्योंकि इस मैच में हार से सीएसके का प्लेऑफ में पहुंचना और भी कठिन हो गया है। टीम ने अब तक 13 मैच खेले हैं और उसके केवल 12 अंक हैं और तालिका में छठे स्थान पर है। लीग चरण में सीएसके को अभी एक और महत्वपूर्ण मैच खेलना है। अगर वह ये मैच जीत भी लेती है तो भी उसके अधिक से अधिक 14 अंक ही रहेंगे। ही पहुंच पाएंगे, जो प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए पर्याप्त नहीं रहेंगे। गिरजा/ईएमएस 19 मई 2026