क्षेत्रीय
20-May-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। जिले में सफाई कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। इगलासदृमथुरा रोड स्थित । जर्व कंपनी के बाहर कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए कामकाज ठप कर दिया। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि वेतन वृद्धि, स्थायीकरण और बुनियादी सुविधाओं की मांगें लंबे समय से अनसुनी हैं। प्रदर्शनकारियों ने 16 सूत्रीय मांगों में वेतन 21 हजार रुपये, पीएफ, छच्ै, चिकित्सा सुविधा और नियमितीकरण जैसी मांगें रखी हैं। नगर आयुक्त पर ज्ञापन न लेने का आरोप भी लगा है। हड़ताल के कारण शहर में कई जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे आम जनता परेशान है। कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। ईएमएस/धर्मेन्द्र राघव/ 20 मई 2026