अशोकनगर (ईएमएस)। बुधवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में चोरी के बरामद मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सौंपा गया। कार्यक्रम में पुलिस द्वारा चोरी व गुम हुए 120 मोबाइल जिनकी कीमत करीब 13 लाख 20 हजार रुपए के करीब है। उनके असली मालिकों को वापिस किये गये। एसपी राजीव मिश्रा के निर्देश पर सायबर सेल और जिले के सभी थाना प्रभारियों ने मिलकर यह विशेष अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने जिले के साथ-साथ अन्य जिलों और राज्यों से भी इन गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया है। अब थाने में भी दर्ज करा सकेगे मोबाइल गुम होने की शिकायत: अब आम नागरिकों को गुम हुए मोबाइल की शिकायत दर्ज कराने के लिए सायबर सेल कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। पुलिस विभाग ने अब यह सुविधा जिले के सभी थानों में उपलब्ध करा दी है। नागरिक अपने संबंधित थाने में आवेदन, आधार कार्ड की कॉपी और मोबाइल बिल देकर आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। ऑनलाइन सुविधा भी मौजूद: थानों के अलावा, आमजन स्वयं भी ऑनलाइन माध्यम से अपने गुम मोबाइल की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस सफल कार्रवाई के लिए एसपी राजीव मिश्रा ने सायबर सेल और संबंधित थाना टीमों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। इसके साथ ही, उन्होंने भविष्य में भी गुम मोबाइल सर्च अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं। ईएमएस / दिनांक 20/5/026