- उपार्जन कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश नर्मदापुरम (ईएमएस)। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार पिपरिया में खंड स्तरीय उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम पिपरिया श्री आकिप खान ने की। बैठक में उपार्जन केंद्रों पर नियुक्त सभी नोडल अधिकारी, तहसीलदार, जनपद सीईओ, सीएमओ, सहायक आपूर्ति अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास विस्तार अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपार्जन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसडीएम श्री आकिप खान ने उपार्जन केंद्रों पर किसानों को सुगम एवं व्यवस्थित सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपार्जन कार्य में पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखते हुए शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्थाओं, किसानों के पंजीयन, तौल, परिवहन एवं भंडारण संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। एसडीएम श्री खान ने सभी अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए उपार्जन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। ईएमएस/मोहने/ 20 मई 2026