ग्वालियर ( ईएमएस ) शहर के थाटीपुर स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिवस में श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर हो गए। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध भागवत आचार्य पंडित घनश्याम शास्त्री जी महाराज के श्रीमुख से किया जा रहा है। कथा के दौरान महाराज श्री ने कहा कि अस्पताल में दूर-दराज से आने वाले गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। जो व्यक्ति भूखे को भोजन कराता है, भगवान उसकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा ही सच्चा धर्म है और मानव सेवा से बढ़कर कोई पूजा नहीं। श्याम रसोई के माध्यम से प्रतिदिन सरकारी अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है, जो अत्यंत पुण्यदायी कार्य है। कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाराज श्री के श्रीमुख से भागवत कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। कथा के दौरान भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। कथा का समय प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक रखा गया है इस अवसर पर सीमा समाधिया मोहन समाधियां भारती राजोरिया योगेश पाल ने भागवत आरती की