क्षेत्रीय
20-May-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) । भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और बेलगाम महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा आज विक्टोरिया मार्केट, महाराज बाड़े पर विशाल शांतिपूर्ण मानव श्रृंखला बनाकर दमदार नारे महंगाई बढ़ी बेहिसाब, जवाब दो मोदी सरकार। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दाम घटाओ, जनता को राहत दिलाओ। के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। मानव श्रृखंला में शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन का झूठा सपना दिखाकर सत्ता हासिल की, लेकिन आज जनता को बुरे दिनो की चेतावनी दी जा रही है। देश की अर्थव्यवस्था गिरती जा रही है, डॉलर के सामने रूपया लगातार कमजोर होता जा रहा है, इसके विपरीत कंाग्रेस की यूपीए सरकार की सार्थक आर्थिक नीतियों के चलते तात्कालीन प्रधानमंत्री कुशल अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल के समय जब सम्पूर्ण विश्व आर्थिक संकट से जुझ रहा है, सभी देशो में रिसेशन का दौर था, नौकरियों जा रही थी, सभी जगह मंहगाई की मार थी, लेकिन हमारे भारत देश पर इसका कोई प्रभाव नही पड़ा यह सब देश की जनता ने देखा है, यह कंाग्रेस की कुशल आर्थिक नीति का प्रमाण है। लेकिन केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें जनता की समस्याओं से पूरी तरह बेखबर हैं और केवल बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई हैं। आम आदमी महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रहा है, जबकि सरकार संवेदनहीन बनी बैठी है।  मानव श्रृखंला में राम पांडे, मोहन माहेश्वरी, वीर सिंह तौमर, संगठन महामंत्री इब्रहिम पठान, उदल सिंह यादव, हेवरन ंिसह कंसाना, मंगल यादव, राकेश अग्रवाल, महबूब खां चेनवाले, श्रीमती मीनू परिहार, रामनरेश परमार, रामबाबू श्रीवास, पूरन ंिसह कुशवाह, राजीव शर्मा, महेश मधुरिया, भैयालाल भटनागर, वीरेन्द्र तौमर, देवेन्द्र चौहान, विजय कुशवाह, श्रीमती वीना भारद्वाज, श्रीमती सुनीता तौमर, श्रीमती संजना राजावत, माधवी नरवरिया, प्रेमलता जेन, श्रीमती गीता गुप्ता, सायरा , राजेश सिंह कुशवाह, कमलेश तिवारी, मुनेश निगम, नरेन्द्र कोठारी, मोनू भटनागर, लक्ष्मण सिंह पाल, भानू कोषिक, विनोद शाक्य, सुनील तोमर, मोनू शर्मा विपिन जेन, सहित अनेक कांग्रेसजन सम्मलित थे।