क्षेत्रीय
20-May-2026
...


जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत करीब 24 एकड़ शासकीय भूमि में अलग-अलग स्थानों में बनाए जा रहे कंटूर ट्रेंच नरसिंहपुर, (ईएमएस)। . कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने बुधवार को विकासखंड चांवरपाठा के ग्राम रम्पुरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अलग-अलग तीन स्थानों पर लगभग 24 एकड़ शासकीय भूमि में संचालित कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कंटूर ट्रेंच के कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निरीक्षण के दौरान बरांझ नदी में स्टाप डेम बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान श्रीमती मंजू लता यादव को स्व-सहायता समूहों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने निर्देशित किया कि महिलाओं को स्वसहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, तहसीलदार तेंदूखेड़ा सुश्री शानु चौधरी, सीईओ जनपद पंचायत चांवरपाठा श्री संतोष मांडलिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।