21-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) पंचकुईया पीठ आश्रम स्थित गौशाला पहुंचकर जिला न्यायाधीश एवं तहसील विधिक सेवा समिति देपालपुर के अध्यक्ष हिदायत उल्ला खान ने गौमाता की सेवा कर उन्हें हरा चारा खिलाया। इस अवसर पर महामंडलेश्व रामगोपाल दास महाराज भी मौजूद रहे। जिला न्यायाधीश खान ने कहा कि गौसेवा हमारी संस्कृति का आधार होकर मातृत्व, पोषण और करुणा का प्रतीक है। गौसेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि मानवता, करूणा और कर्तव्यबोध की सच्ची अभिव्यक्ति है। रामगोपाल दास महाराज ने कहा कि गौमाता की सेवा से मन निर्मल होता है, विचार पवित्र होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि आज जब समाज अनेक चुनौतियों से गुजर रहा है, तब प्रेम, दया और सेवा जैसे संस्कार ही हमें सही दिशा दिखा सकते हैं। आनंद पुरोहित/ 21 मई 2026