क्षेत्रीय
21-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन को भारतीय उद्योग मंडल की इंदौर इकाई में महामंत्री मनोनीत किया गया है। अक्षय जैन के इस मनोनयन पर गारमेंट व्यापारियों द्वारा एक अभिनन्दन समारोह आयोजित कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अक्षय जैन ने कहा कि यह पद, गारमेंट्स के सभी व्यापारियों के प्रेम और अपनत्व का परिणाम है। इस अवसर पर महेश गौर, पवन पंवार, मनोहर माहेश्वरी, राजेश गीतांजलि, जितेंद्र पाहुजा, नितिन कस्तूरी, रवि लालवानी, पप्पू बरखा, राकेश मंदाना आदि मौजूद रहे। आनंद पुरोहित/ 21 मई 2026