22-May-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। कला, साहित्य,संस्कृति को समर्पित पाथेय संस्था के द्वारा पद्मभूषण पंडित कुंजीलाल दुबे की स्मृति में 2 जून को सायं 7 बजे से मानस भवन सभागार में सामूहिक नृत्यों का आयोजन किया गया है । समारोह के संयोजक राजेश पाठक प्रवीण ने बताया नृत्योत्सव में 151 नृत्यांगन, नृत्यनिदेशक नीलांगी कलन्तरे, स्वाति मोदी तिवारी,मोती शिवहरे, उपासना उपाध्याय, भैरवी विश्वरूप, मोमिता बेज, राकेश गिरिगोस्वामी, मेघा पांडे, अंकिता गिनारा, मानसी विश्वकर्मा, गरिमा पटवा, तेजस्वनी सिंह, अमृता तिवारी, महिमा गुप्ता के निर्देशन में विविध शास्त्रीय उपशास्त्रीय शैली के सामूहिक नृत्यों को प्रस्तुत करेंगी। श्रीमती दुर्गा चौबे एवं प्रतुल श्रीवास्तव ने बताया कि समारोह में प्रवेश निःशुल्क है। सुनील साहू / मोनिका / 22 मई 2026