क्षेत्रीय
26-May-2026
...


- आत्मीयता से जाना जीवन संघर्ष भरूच (ईएमएस)| जिले के दौरे पर पहुंचे राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अंकलेश्वर तालुका के नवा कांस्यिया गांव में आदिवासी परिवार की सदस्य चंदा सुकाभाई वसावा के घर पहुंचकर उनके परिवारजनों के साथ सादे भोजन का आनंद लिया। राज्यपाल ने बेहद सहजता और आत्मीयता के साथ परिवार के सभी सदस्यों से बातचीत की तथा उनकी जीवन परिस्थितियों की जानकारी ली। उन्होंने परिवार के साथ प्रेमपूर्ण संवाद करते हुए उनके जीवन, रोजगार, खेती-पशुपालन और आजीविका से जुड़ी बातों में विशेष रुचि दिखाई। गांव की परंपरा के अनुसार राज्यपाल ने पारंपरिक सादे भोजन का स्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि चंदा वसावा का परिवार खेत मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करता है। राज्यपाल के उनके घर पहुंचकर परिवार के साथ भोजन करने से परिवार के सदस्य भावुक और गौरवान्वित नजर आए। - 26 मई