क्षेत्रीय
26-May-2026
...


मुरैना ( ईएमएस ) मंगलवार सुबह स्कूटर पर पिस्टल लोड करते समय गोली चल गई, जिससे दो छात्रों को 6 गोलियां लग गईं। पुलिस के अनुसार कि दोनों छात्र गर्ल्स स्कूल रोड पर स्कूटर से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे बैठे युवक ने पिस्टल निकाली और उसे कॉक (लोड) करने लगा, तभी अचानक पिस्टल चल गई और एक के बाद एक कई फायर हो गए। घायलों की पहचान राहुल सिकरवार (22) निवासी गोपाल पुरा और निखिल तिवारी (22) निवासी पुराना चुंगी नाका के रूप में हुई है। राहुल और निखिल को तीन-तीन गोलियां लगी हैं। घायल युवकों का ग्वालियर में इलाज जारी है। मामले में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवकों के पास पिस्टल कहां से आई और उसे लेकर वे कहां जा रहे थे।