खेल
28-May-2026
...


मुम्बई (ईएममएस)। आईपीएल 2026 के लिए ऑरेंज कैप के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे हैं। उन्हें अब दो ही खिलाड़ियों से टक्कर मिल रही है। वैभव ने इस सीजन में अब तक 15 मैचों में 45.33 की औसत और अविश्वसनीय 242.86 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 680 रन बनाए हैं। ऑरेंज कैप के लिए वैभव की टक्कर अब गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन से हैं, जिन्होंने 652 रन बनाए हैं। वैभव और साई के बीच रनों का अंतर मात्र 28 रनों का है। वहीं । गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी इस दौड़ में हैं, जिनके नाम इस सीजन में 618 रन दर्ज हैं। सुदर्शन और शुभमन के पास दूसरे क्वालीफायर-2 में बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने के साथ ही ऑरेंज कैप अपने नाम करने का अच्छा अवसर है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, जिन्होंने 15 मैचों में 600 रन बनाए हैं। ऑरेंज कैप की दौड़ में काफी पीछे रह गए हैं। वह सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर हैं। उनके पास फाइनल में बड़ी पारी खेलकर नंबर एक बनने का अवसर है। दूसरी ओर पर्पल कैप की सूची में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार शीर्ष पर है। भुवनेश्वर ने 15 मुकाबलों में 18.15 की औसत से 26 विकेट लिए हैं। वहीं गुजरात टाइटंस के गेंदबाज कगिसो रबाडा 15 मुकाबलों में 26 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद हैं जबकि जोफ्रा आर्चर 24 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज 14 मुकाबलों में 21 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज ईशान मलिंगा 20 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं। गिरजा/ ईएमएस 28मई 2026