चेल्म्सफोर्ड (ईएमएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने यहां इंग्लैंड को पहले टी20 मुकाबले को 38 रनों से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। नियमिल कप्तान हरमनप्रीत कौर को आराम दिये जाने के कारण इस मैच में स्मृति मंधाना कप्तानी कर रहीं थीं पर वह बल्लेबाजी में विफल रहीं और अपना खाता भी नहीं खोल पायीं। मंधाना पहली ही गेंद पर पेवेलियन लौट गयीं। मंधाना,इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल का शिकार बनी। गईं। मंधाना किसी टी20 क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय में मैच की पहली गेंद पर आउट होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। मंधान के आउट होने के बाद युवा बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने 69 रन और यास्तिका भाटिया ने 54 रन बनाकर पारी संभाली। इससे भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 188 रन बनाये। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पायी। केवल विकेटकीपर-बल्लेबाज एमी जोन्स ने 67 रन बनाये पर अन्य बल्लेबाज असफल रहीं। भारतीय टीम की ओर से नंदनी शर्मा ने चार ओवर में केवल 34 रन देकर 3 विकेट लिए। इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर केवल 150 रन ही बना पायी और 38 रनों से हार गयी। मंधाना की कप्तानी मे भारतीय टीम की टी20 अंतरराष्ट्रीय में ये पहली जीत है। गिरजा/ ईएमएस 29मई 2026