व्यापार
29-May-2026
...


- 1,56,500 से फिसला 10 ग्राम गोल्ड, चांदी 2,84,900 रुपए प्रति किलोग्राम नई ‎दिल्ली (ईएमएस)। कमोडिटी मार्केट में शुक्रवार को फिर गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोना-चांदी गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय 10 ग्राम सोने का भाव 464 रुपए टूटकर 1,56,461 रुपए पर आ गया। वहीं चांदी में 1044 रुपए की गिरावट आई, एक किलोग्राम चांदी 2,68,493 रुपए पर कारोबार करती दिखी। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 156200 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 143190 रुपए प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 145090 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 156050 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 158170 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144990 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतें 1,100 रुपए गिरकर 1.61 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गईं। विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव और सुरक्षित निवेश के रूप में डॉलर की बढ़ती मांग के कारण निवेशकों ने सोने को लेकर सतर्क रुख अपनाया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,100 रुपए घटकर 1,61,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। हालांकि, शादी सीजन और निवेश की लगातार मांग के चलते सोने के दाम अभी भी उच्च बने हुए हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों की तुलना में शुक्रवार को यह थोड़ा नरम पड़ा है। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है, जो अब लगभग 2,84,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है, कल के मुकाबले करीब 100 रुपए की कमी आई है। चांदी ने पिछले कुछ महीनों में निवेशकों को काफी मजबूत रिटर्न दिया है, विशेष रूप से मई महीने में ही यह 11 फीसदी से अधिक महंगी हो चुकी है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर के मजबूत होने से कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है, जबकि मिडिल ईस्ट तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सतीश मोरे/29मई ---