राष्ट्रीय
30-May-2026


- परिजनों व हिंदू संगठनों ने की बुलडोजर कार्रवाई की मांग, पुलिस बल तैनात गाजियाबाद (ईएमएस)। गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में पुराने ‎विवाद को लेकर 17 वर्षीय सूर्या चौहान की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। 28 मई 2026 की शाम हुई इस वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव है। नोएडा के अस्पताल में उपचार के दौरान सूर्या की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक की मां की तहरीर के अनुसार अरशद, नवाब, फरहान, आतिफ, सारिक समेत अन्य युवकों ने सूर्या को बहला-फुसलाकर चौधरी स्कूल के पास गली में बुलाया। आरोप है कि अरशद ने उससे क्या बकरी कटते देखी है? पूछा और नहीं कहने पर उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। शोर सुनकर सूर्या का भाई यश और मां मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावर उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक मृतक व आरोपी पहले से परिचित थे और कुछ माह पूर्व उनके बीच झगड़ा हुआ था, जिसका बदला लेने के लिए हत्या की गई। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों व हिंदू संगठनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सतीश मोरे/30मई ---