क्षेत्रीय
30-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। शहर के घनी आबादी वाले इलाके मिलौनीगंज के रूपरानी के बाड़े में कल शुक्रवार देर रात शार्ट सर्किट से अचानक आग भड़क उठी। इस आगमें बाडे में रहने वाले दीपिका गुप्ता, उमाशंकर सोनी, राजेश ठाकुर, ब्रजेश श्रीवास्तव और रिंकू रैकवार सहित अन्य स्थानीय निवासियों के घरों के बाहर खड़े 8 वाहन जलकर खाक हो गए। हालांकि सूचना पाकर पहुंचे नगर निगम दमकल दल ने लगभग 8 गाडी पानी उडेलकर आग पर ‎ककबि पाया परंतु तब तक 8 दोपहिया पूरी तरह खाक हो चुके थे। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार- शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे मिलौनीगंज के रूपरानी के बाड़े में शॉर्ट सर्किट के कारण भड़की आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया था। वाहनों के टायरों में हुए धमाकों और धुएं के गुबार से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। इस दौरान एक मकान में फंसे परिवार ने छत का छप्पर तोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही नगी निगम दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और संकरी गलियों की चुनौतियों के बावजूद कुछ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में लगभ्रग 10 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। - 30 मई 2026/ 02.25