क्षेत्रीय
30-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। हनुमानताल थानांतर्गत राधाकृष्णन वार्ड के चौपडा कुआं इलाके में बीती रात अचानक एक जामुन का पेड दीवार पर गिरने से उक्त कच्ची दीवार भरभराकर अंदर सो रहे व्यक्त पर गिरी, दीवार के मलवे में दबे अधेड को मोहल्लें के लोगों ने तत्काल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया परंतु वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात हनुमानताल के चौपडा कुआं इलाके में बीती देर रात अचानक एक जामुन का भारी भरकम पेड धराशायी हो गया। उक्त पेड ने समीप ही एक कच्चे मकान को चपेट में ले लिया जिसके फलस्वरूप उक्त मकान की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। उक्त दीवार का मलबा अंदर सो रहे अधेड नरबद प्रसाद चौधरी पर गिरा और वह मलबे में दब गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हेंने नरबद को मलबे से बाहर निकालकर तत्काल ही विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखकर डाक्टरों ने नरबद को मेडीकल रेफर कर दिया। मेडीकल में इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। - 30 मई २०२६ / 03.09