खेल
01-Jun-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। आईपीएल के 19 वें सत्र में 15 साल के उभरते हुए क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी छाये रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कई रिकार्ड बनाने के साथ ही सबसे अधिक रनों के लिए मिलने वाली ऑरेंज कैप भी हासिल की है। वैभन ने इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल करने के साथ ही कई रिकार्ड भी तोड़े। इसी कारण उन्हें ऑरेंज कैप के साथ-साथ ही मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और सुपर सिक्सेज ऑफ द सीजन जैसे कुल 5 बड़े अवॉर्ड मिले हैं हालांकि वैभव ने इस दौरान कहा कि उनका लक्ष्य सभी प्रारुपों में खेलना है और वह केवल टी20 तक ही सीमित नहीं रहना चाहते हैं। अवॉर्ड समारोह के बाद वैभव ने अपने भविष्य की योजनाओं का खुलासा किया। जब उनसे उनकी योजनाओं को लेकर पूछा गया तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा जतायी और कहा कि वह लाल गेंद के प्रारुप के लिए गंभीरता से अभ्यास कर रहे हैं। ये कहा जाता है कि वैभव एक आक्रामक बल्लेबाज हैं और वह वह सीमित ओवरों के प्रारुप के लिए ही ठीक इै। इस धारणा को लेकर वैभव ने कहा, मेरा खेल स्वाभाविक तौर पर आक्रामक है, इसलिए हर किसी को लगता है कि मैं हर गेंद पर शॉट खेलने का प्रयास करता हूं पर मेरा लक्ष्य टेस्ट क्रिकेट भी खेलना है। इसका कारण ये है कि मेरे पिता का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट ही असली क्रिकेट है। वैभव ने कहा, मेरे पिता ने मुझसे हमेशा कहा है कि टेस्ट क्रिकेट ही इस खेल का सबसे शुद्ध रूप है। इस बात से साफ है कि वह केवल सफेद गेंद तक ही सीमित नहीं रहना चाहते हैं और टेस्ट प्रारुप में भी अपना प्रभाव दिखाना चाहते हैं और इसके लिए अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आईपीएल के दौरान भी वह वह लगातार टेस्ट प्रारुप के लिए अभ्यास करते आये हैं। आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीतना वैभव की असाधारण प्रतिभा और मैच जिताने की क्षमता दिखाता है। इसके साथ ही उनमें खेल की गहरी समझ भी है। इसी कारण अब वैभव टेस्ट क्रिकेट में अपनी क्षमताएं दिखाना चाहते हैं। ईएमएस 01जून 2026