क्षेत्रीय
01-Jun-2026


बिलासपुर (ईएमएस)। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी कल्याण संघ की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को छत्तीसगढ़ भवन में आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों के नियमितीकरण, लंबित दिवाली बोनस, श्रम सम्मान राशि और कल्याणकारी योजनाओं के लाभ जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठे। संगठन ने कर्मचारियों की मांगों को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए आगामी रणनीति भी तय की। लंबित बोनस और श्रम सम्मान पर रणनीति प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्ष 2024-25 के लंबित दिवाली बोनस की मांग को लेकर चल रही कार्रवाई को तेज करने पर सहमति बनी। इसके लिए प्रदेश स्तर पर सहयोग राशि एकत्र करने का निर्णय लिया गया। कर्मचारियों को लंबित श्रम सम्मान राशि दिलाने और विभिन्न लंबित मामलों के निराकरण के लिए भी ठोस पहल करने पर जोर दिया गया। आर्थिक मजबूती के लिए अंशदान बैठक में संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से बिलासपुर जिले के सभी सदस्यों से प्रतिमाह 100 रुपये अंशदान लेने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रत्येक कर्मचारी द्वारा प्रत्येक तीन माह में प्रदेश संगठन को 100 रुपये का अंशदान देने पर भी सर्वसम्मति बनी। नियमितीकरण कल्याणकारी योजनाओं पर फोकस दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज, नियम और कानूनी जानकारी एकत्र कर शासन के समक्ष मजबूत पक्ष रखने की रणनीति बनाई गई।