एक सुपर टीम बनाना चाहती है क्रिकेट विक्टोरिया सिडनी (ईएमएस)। ऑस्ट्रेलियाई घरेलू टी20 क्रिेकेट लीग बिग बैश लीग (बीबीएल) की आर्थिक हालत कुछ ठीक नहीं चल रही। इसका अंदाजा इसी से होता है कि क्रिकेट विक्टोरिया की दो टीमों के विलय की बात कही जा रही है। हाल ही में लीग के निजीकरण की घोषणा के हुई थी। वहीं अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लीग की दो प्रमुख टीमें, मेलबर्न स्टार्स और मेलबर्न रेनेगेड्स का आगामी सत्र से पहले आपस में विलय होने वाला है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेलबर्न स्थित ये दोनों टीमें मिलकर एक सुपर टीम बनाएंगी। इस कदम के पीछे मुख्य वजह क्रिकेट विक्टोरिया की नई रणनीति बताई जा रही है। समझा जाता है कि क्रिकेट विक्टोरिया अपनी ऊर्जा और संसाधनों को मेलबर्न स्थित एक ही फ्रेंचाइजी पर केंद्रित करना चाहता है। इसी कारण राज्य की दूसरी बीबीएल फ्रेंचाइजी को बेचने की उसकी योजना है जिससे एक मजबूत और प्रभावशाली टीम बनायी जा सके। जो न केवल मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करे बल्कि दर्शकों के बीच भी अपनी पैठ बना सके। बीसीएल के निजीकरण की घोषणा के कहा जा रहा है कि अगर दो टीमों का विलय होता है तो इसका मतलब होगा कि गर्मियों में बीबीएल लीग में क्रिकेट विक्टोरिया के समर्थन वाली केवल एक ही मेलबर्न फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में खेलेगी। इस नई सुपर टीम को नए नाम और नए रंगों के साथ मैदान पर उतारा जाएगा। हालांकि, नए नाम का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है, क्योंकि टूर्नामेंट में अभी काफी समय बाकी है जो आमतौर पर दिसंबर-जनवरी के आसपास खेला जाता है। यह स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है कि इस विलय के बावजूद बिग बैश लीग में टीमों की कुल संख्या 10 ही रहेगी। इसका अर्थ है कि एक नई फ्रेंचाइजी को लीग में शामिल किया जाएगा पर वह नई टीम किस शहर में आधारित होगी और उसे कौन खरीदेगा, इस बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, कुछ संभावित स्थानों पर चर्चा चल रही है। साउथ ऑस्ट्रेलिया के पास पहले दो फ्रेंचाइजी थीं, लेकिन अब नई टीम के लिए मनुका ओवल, कैनबरा एक मजबूत दावेदार हो सकता है। इसके अलावा, गोल्ड कोस्ट का कैरारा स्टेडियम भी नई बीबीएल टीम के लिए एक आकर्षक विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने इससे पहले एक और महत्वपूर्ण घोषणा की है कि 2026/27 का सीज़न भारत के चेन्नई शहर में शुरू होगा, हालांकि संभावना है कि भारत में केवल एक ही मैच खेला जाएगा। यह कदम वैश्विक स्तर पर लीग की पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। गिरजा/ईएमएस 04जून 2026