क्षेत्रीय
07-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस)। डॉ. अक्षय कांति बम, अध्यक्ष, इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय चिमनबाग मैदान पर इंदौर जिला सॉफ्टबॉल संघ, तथा श्री समर्थ क्रीड़ा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन सॉफ्टबॉल प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। समापन समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदौर जिला सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष सीए विनोद रुणवाल ने की। इस अवसर पर डॉ. अक्षय कांति बम ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को खेल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। वहीं अध्यक्षीय उद्बोधन में सीए विनोद रुणवाल ने शिविर की सफलता पर सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजकों को बधाई देते हुए भविष्य में सॉफ्टबॉल के व्यापक विकास हेतु निरंतर प्रयास करने की बात कही। शिविर में लगभग 100 खिलाड़ियों ने सहभागिता की तथा सॉफ्टबॉल के विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। - 07 जून 2026