राष्ट्रीय
07-Jun-2026
...


-सीबीएसई छात्र से मुलाकात का वीडिया किया साझा नई दिल्ली,(ईएमएस)। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सीबीएसई की मूल्यांकन प्रणाली में खामियों को उजागर करने वाले छात्र सार्थक सिद्धांत की जमकर सराहना की है। राहुल गांधी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर छात्र के साथ हुई मुलाकात का वीडियो साझा करते हुए इसे युवाओं की बड़ी जीत बताया। रांची निवासी 18 वर्षीय सार्थक सिद्धांत ने सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली और उससे जुड़ी टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की ओर ध्यान आकर्षित किया था। बारहवीं कक्षा की परीक्षा में अपेक्षा से कम अंक मिलने के बाद उन्होंने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनर्समीक्षा कराई और कथित त्रुटियों को सार्वजनिक किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश का एक युवा छात्र उन तथ्यों को सामने लाने में सफल रहा, जिन्हें जांच एजेंसियां भी नहीं खोज सकीं। उन्होंने इसे युवाओं की जागरूकता और संघर्ष का उदाहरण बताया। सार्थक इससे पहले सीबीएसई में सुधार संबंधी सुझावों पर संसद की स्थायी समिति के समक्ष विस्तृत प्रस्तुति भी दे चुके हैं। हिदायत/ईएमएस 07जून26