क्षेत्रीय
09-Jun-2026
...


- रेलवे राजस्व बढ़ाने और वैध टिकटधारियों को बेहतर सुविधा देने पर जोर बिलासपुर (ईएमएस)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चलाए जा रहे विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान के तहत बिलासपुर स्टेशन और यहां से गुजरने वाली 20 ट्रेनों में सघन जांच की गई। अभियान के दौरान बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले 617 मामलों का पता चला, जिनसे कुल 4 लाख 13 हजार 475 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान 21 मई से 14 जून तक चलाया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस. भारतीयन के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इसमें वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक, टीटीई और आरपीएफ के जवान शामिल रहे। रेलवे का कहना है कि अभियान का उद्देश्य रेलवे राजस्व की सुरक्षा के साथ वैध टिकट लेकर यात्रा करने वालों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। बिना टिकट यात्रा के सबसे ज्यादा मामले जांच में बिना टिकट यात्रा के 309 मामलों से 3 लाख 975 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं अनियमित टिकट के 210 मामलों से 1 लाख 10 हजार 800 रुपये और बिना बुक लगेज के 17 मामलों से 1,700 रुपये की वसूली की गई। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले उचित टिकट लेने, स्टेशन में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने तथा रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने की अपील की है। मनोज राज 09 जून 2026