क्षेत्रीय
09-Jun-2026


सरायकेला(ईएमएस)।खरसावां प्रखंड के नारायणपुर गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ वार्षिक बूना पूजा का आयोजन किया गया। ग्राम दिऊरी माझी माटी सोय व प्रधान माटी सोय ने विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अच्छी वर्षा, बेहतर फसल, पशुधन में वृद्धि, सुख-समृद्धि तथा गांव को रोगमुक्त रखने की कामना की. ग्रामीणों ने बताया कि बूना पूजा गांव की प्राचीन परंपरा है, जिसका आयोजन सामूहिक सहयोग से किया जाता है।मान्यता के अनुसार इस पूजा के पश्चात ही जानुमबेड़ा, नारायणपुर, बांदूबेडा, कुचाई व टिंडींगटीपा मौजा के किसान कृषि कार्य की शुरुआत करते है।इस दौरान ग्राम देवता, धराम देवता, मां पाउड़ी तथा बन कुमारी मां की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई। ग्रामीणों का कहना है कि बूना पूजा से गांव में सुख-शांति और आपसी सौहार्द बना रहता है तथा खेती और पशुपालन से जुड़े कार्यों में समृद्धि आती है। आयोजन को सफल बनाने में पंकज साहू, मोतीलाल साहू, तुराम माटीसोय, बिरो गोप, सुनिया माटीसोय, देवीलाल बोदरा, अभिमन्यू माटीसोय, देवेन माटीसोय, बसू साहू, भरत साहू समेत जानुमबेड़ा, नारायणपुर, बांदूबेडा, कुचाई, टिंडींगटीपा मौजा के करीब 105 परिवार के सदस्य उपस्थित थे। कर्मवीर सिंह/09जून/26