क्षेत्रीय
09-Jun-2026
...


- बदमाश शादाब गेट तीन महीनों से महाराष्ट्र की जलगांव जेल में बदं था - निगरानी बदमाश लल्लू रईस पर किये थे कई राउंड फायर भोपाल(ईएमएस)। आपसी रंजिश के चलते निगरानी बदमाश लल्लू रईस और उसके बेटे पर कई राउंड फायर करने वाले कुख्यात बदमाश शादाब गेट से अब जाकर भोपाल पुलिस को पूछताछ करने की सुध आई है। अशोका गार्डन और कोहेफिजा थाना इलाके में हुए दोहरे गोलीकांड के सनसनीखेज मामले में अशोका गार्डन थाना पुलिस फरार बदमाश शादाब गेट को जलगांव से भोपाल ला रही है। बदमाश पिछले तीन महीनों से महाराष्ट्र की जलगांव जेल में बंद था। इस मामले में आकाश उर्फ दउआ भी पुलिस की राडार पर था। पुलिस को संदेह है की उसकी ही मदद से ही शादाब गेट फरार हुआ है। - आकाश को दबोचने के बाद फिर खुली फाइल जानकारी के अनुसार बीते दिनो पहले सुखी सेवनिया पुलिस ने आकाश उर्फ दउआ उर्फ आशीष परिहार सहित नौ आरोपियो को जुआ खेलते हुए दबोचा था। उनके कब्जे से नगदी बरामद की गई थी। जुए के अड्डे से एक महिला को भी पकड़ा गया था। सुखी सेवनिया पुलिस ने आकाश के खिलाफ संगठित अपराधों की धारा लगाई है। बारह नंबर मल्टी में रहने वाला आकाश उर्फ दउआ हमीदिया अस्पताल में फायरिंग करने वाले बदमाश शादाब गेट का करीबी है, और उसकी मदद से वह शहर के कई इलाकों में जुए की फड़ चलाने का काम करता है। बदमाश शादाब गेट ने मार्च, 2026 में अशोका गार्डन और कोहेफिजा थाना इलाके के हमीदिया अस्पताल में लल्लू रईस पर गोली चलाई थी। पुलिस को संदेह है की वारदात के बाद शादाब अपने साथी आकाश दउआ की कार से फरार हुआ था। उस समय अशोका गार्डन पुलिस ने आकाश की धरपकड़ के प्रयास भी किये थे। इसी दौरान जलगांव में वाहन चैकिंग के दौरान शादाब गेट पुलिस के हत्थे लग गया। जलगांव में आकाश की ससुराल भी है। सुखी सेवनिया पुलिस की कार्रवाई में आकाश की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर हमीदया अस्पताल का गोलीकांड चर्चा में आ गया। जिसके बाद शादाब गेट को रिमांड पर लेने के लिए कोहेफिजा थाना पुलिस ने आवेदन लगाया है। उसके खिलाफ अशोका गार्डन थाने में भी प्रकरण दर्ज है। बताया गया है कि आरोपी को जलगांव कोर्ट में पेश कर पुलिस ने 10 जून तक पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है, उसे भोपाल पूछताछ के लिए जाया जा रहा है। जुनेद / 9 जून