ग्वालियर ( ईएमएस ) | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल के द्वारा थाना बल की टीम को थाना क्षेत्र में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा अपराध क्र. 225/26 एवं 327/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई मोटर साइकिलों की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। दौराने विवेचना दिनांक 08.06.2026 को महाराजपुरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रामनगर के पीछे पहाड़िया के पास आदित्यपुरम में एक व्यक्ति चोरी की मोटर साइकिल को बेचने की नीयत से खड़ा है। मुखबिर की उक्त सूचना पर पुलिस टीम रामनगर के पीछे पहाड़िया के पास आदित्यपुरम पहुंचे, जहां मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति बिना नम्बर मोटर साइकिल लिये खड़ा दिखा, जिसने पुलिस को देखकर मोटर साइकिल को स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध को घेराबंदी कर धरदबोचा, पूछताछ में उससे नाम पता रामकुमार उर्फ राम शर्मा पुत्र राममौज शर्मा उम्र 28 साल निवासी कुंजविहार फेस 02 पटरी रोड थाना गोले का मंदिर ग्वालियर का होना बताया। पुलिस द्वारा उसके पास मिली मोटर साइकिल के दस्तावेज चाहे गये तो नही होना बताया और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया। उक्त मोटर साइकिल का थाना क्षेत्र से चोरी गई मोटर साइकिलों के चेसिस नं. से मिलान किया गया तो उक्त मोटर साइकिल थाना के अपराध क्र. 327/26 धारा 303(2) बीएनएस मेें चोरी गई मोटर साइकिल रजि.नं. एमपी07-एनएन-8894 होना पाई गई। पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई तो उसने उक्त मोटर साइकिल दिनाक 30.05.2026 को रात्रि लगभग 10.00 बजे न्यू महाराजा कॉम्पलेक्स डीडी नगर स्थित एक मोबाइल की दुकान के सामने से चोरी करना बताया तथा उक्त मोटर साइकिल के अतिरिक्त दिनांक 04.06.2026 को महाराजा कॉम्पलेक्स डीडी नगर से रात्रि 08.00 बजे से 08.30 बजे के बीच एक अन्य मोटर साइकिल हीरो होंडा पैशन चोरी करना बताया। पुलिस द्वारा आरोपी से अपराध क्र. 327/26 धारा 303(2) बीएनएस मेें चोरी गई बिना नम्बर हीरो एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल को विधिवत जप्त किया गया। शातिर वाहन चोर से थाना के अप0क्र0 325/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई मोटर साइकिल के संबंध मेें पूछताछ की गई तो उसने रामनगर अमेठी विश्वविद्यालय के पीछे छिपाकर रखा होना बताया। पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर उक्त स्थान के पास झाड़ियों से हीरो होण्डा पैशन मोटर साइकिल को जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा उसकी निशादेही पर थाना गोला का मंदिर और थाना मुरार से चोरी की गई दो स्प्लेण्डर मोटर साइकिल को भी जप्त किया गया। वाहन चोर को उक्त प्रकरणों में विधिवत गिरफ्तार कर क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। थाना महाराजपुरा क्षेत्र में न्यू महाराजा कॉम्पलेक्स से दिनांक 30.05.2026 को फरियादी सोनू शर्मा की हीरो एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था, जिसका थाना महाराजपुरा में अप0क्र0 327/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया था तथा न्यू महाराजा कॉम्लेक्स के पास से ही दिनांक 04.06.2026 को फरियादी सुनील कुमार सिंह की हीरो होण्डा पैशन मोटर साइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था, जिसका थाना महाराजपुरा में अप0क्र0 325/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया।