राज्य
09-Jun-2026


पनागर में साइबर ठगी के 2 मामले दर्ज जबलपुर, (ईएमएस)। पनागर थानांतर्गत अज्ञात जालसाजों ने दो अलग -अलग वारदातों में एक महिला के बैंक खाते से एक लाख रूपये तथा एक युवक के बैंक खाते से पौने तीन लाख साफ कर दिये । दोनों प्रकरणों में धारा 318 (4) बीएनएस व 66 डी आई टी एक्ट के तहत मामल दर्ज कर विवेचना में लिया गया। घटना नंबर -1........ पानी की टंकी पनागर निवासी श्रीमति मनीषा चौरसिया का खाता बैंक आफ इंडिया पनागर शाखा में है। जिससे उसका मोबाइल लिंक है। कभी कभार उसका मोबाइल लड़की भी चलाती है। मोबाइल फोन पे एप से मनीषा पैसों का लेनदेन करती है। गत 23 अप्रैल की शाम 5 बजे खाते से 80 हजार व 20 हजार रूपये का ट्रांजेक्शन का मैसेज आया। उसने बैंक जाकर पता किया तो बैंक में सात दिन बाद आने कहा गया । सात दिन बाद बैंक गई तो कहा कि सर्वर डाउन चल रहा है। किसी जालसाज ने छलपूर्वक मनीषा के खाते से एक लाख निकाल लिये थे। घटना नंबर -2.......... इसी तरह ग्राम उमरिया पठरा निवासी धर्मेन्द्र काछी भी साइबर ठगी का शिकार हो गया । धर्मेंद्र काछी का खाता यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा पनागर में है । जिससे उसका मोबाइल फोन लिंक है। मोबाइल से वह गूगल पे व फोन पे एप से पैसों का लेनदेन करता है। गत तीन जून को वह जबलपुर गया था। जहां उसे गाड़ी की सर्विसिंग कराने के लिये उसे 200 रूपये देने थे। जब उसने ट्रांजेक्शन करने का प्रयास किया तो ट्रांजेक्शन नही हुआ । कुछ देर बाद मैसेज आया कि आपका ट्रांजेक्षन एक लाख सें ज्यादा हो गया है। धर्मेन्द्र ने यह घटना यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक को बताई तो उसने बताया कि गत 3 जून को किसी ने उसके खाते से पांच बार में दो लाख 74 हजार रूपये निकाल लिये हैं। सुनील साहू / मोनिका / 09 जून 2026/ 02.30