जबलपुर, (ईएमएस)। माढ़ोताल थानांतर्गत अनमोल परिसर में कल सपरिवार पेतृक गांव पड़रिया गये एक शिक्षक के सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लाखों के जेवर ले गये। माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि अनमोल परिसर माढ़ोताल निवासी नरेश उपाध्याय शासकीय शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। कल वे अपने पैतृक गांव पड़रिया कटंगी चले गये थे वही उनकी पत्नी भी बच्चों को लेकर घर में ताला लगाकर गांव पड़रिया के लिये निकल गई थी । शाम 6 बजे वापस घर लौटी तो देखी कि घर का ताला टूटा था । पत्नी ने नरेश को बताया कि घर में चोरी हो गई है। नरेश ने गांव से वापस आकर देखा कि कमरे में बने कवर्ड के नीचे बने दराजों में रखा जेवर सोने का मंगलसूत्र,दो कंगन,एक जोड़ी झुमकी व चार अंगूठी एवं एक चेन गायब थी। चोरी गये जेवरों की कीमत लाखों में बताई जा रही है। सुनील साहू / मोनिका / 09 जून 2026/ 02.31