व्यापार
09-Jun-2026


सेंसेक्स 395 अंक चढ़ा, निफ्टी 23200 के पार नई दिल्ली(ईएमएस)। घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार का समापन हरे निशान पर हुआ। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 394.50 (0.53 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 73,918.76 के स्तर पर पहुंचा। दूसरी ओर, निफ्टी 119.10 (0.52 प्रतिशत) अंक मजबूत होकर 23,242.10 पर पहुंच गया। सत्र के दौरान पीएसयू बैंकों के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। एसबीआई और आयशर जैसी कंपनियों के शेयरों के भाव करीब दो फीसदी तक मजबूत हुए हैं। विदेशी निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली के बीच घरेलू निवेशकों (डीआईआई) ने करीब चार लाख करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे बढक़र 95.36 (अस्थायी) पर बंद हुआ। बाजार में उतार-चढ़ाव को मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स यानी वीआईएक्स मंगलवार को करीब 9 प्रतिशत गिरकर 15.56 पर पहुंच गया। विनोद उपाध्याय / 09 जून, 2026