निगम अमले ने 19 पशु कांजी हाउस एवं 03 पशुओं को आसरा भेजा भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा सड़कों, फुटपाथों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वतंत्र विचरण करने वाले पशुओं को पकड़कर कांजी हाउसों में भेजने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के गौवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र विचरण करने वाले 19 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउसों में एवं 03 पशुओं को आसरा पशु चिकित्सालय भेजा जबकि हाका पार्टी द्वारा 15 पशुओं को सड़कों से हटाया। निगम अमले ने 07 पशुओं को गौशाला भेजने की कार्यवाही की। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम की गोवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने शहर के जहांगीराबाद, जेल रोड, भेल, सुख सागर, पिपलानी, आनंद नगर, रत्नागिरी, पटेल नगर, आसाराम चौराहा, संजीव नगर, जेल रोड करोद चौराहा, भोपाल मेमोरियल हास्पिटल, करोद मंडी, शिवनगर, 80 फिट रोड, सिंधी कालोनी, बैरागढ़, लालघाटी, आदि स्थानों से सड़कों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे पशुओं को पकड़ने की कार्यवाही करते हुए 19 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउसों में एवं 03 पशुओं को आसरा पशु चिकित्सालय भेजा जबकि हाका पार्टी द्वारा 15 पशुओं को सड़कों से हटाया। निगम अमले ने 07 पशुओं को खजूरी कांजी हाउस से गोरी गोपाल गौशाला भेजने की कार्यवाही की। हरि प्रसाद पाल / 09 जून, 2026