राज्य
09-Jun-2026
...


भवन अनुज्ञा शाखा की कार्यवाही में सहयोग देकर 01 तीन मंजिला बिल्डिंग का अवैध बना हिस्सा जेसीबी मशीन के माध्यम से तोड़ा भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण कर अवैध बनीं झुग्गी, छप्पर को तोड़ा एवं अवैध बन रही झुग्गी का काम रूकवाया। निगम अमले ने फुटपाथ आदि से सब्जी की दुकानें, दुकानों के बाहर रखा सामान, सर्विस रोड से चार पहिया वाहन, गन्ने की चरखी, बांस बल्ली, स्क्रेप, लोहे की जाली, ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउंटर, बोर्ड, टेबिल, स्टूल, कुर्सी, व अन्य अतिक्रमणों को हटाकर पान पार्लर, बड़ी चिमनी, फोल्डिंग टेबिल, लोहे की बेंच, लूज पन्नी आदि जप्त की। निगम अमले ने भवन अनुज्ञा शाखा की कार्यवाही में सहयोग देकर अशोका गार्डन राजीव नगर कालोनी में 01 तीन मंजिला बिल्डिंग का अवैध बना हुआ हिस्सा जेसीबी मशीन के माध्यम से तोड़ा। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने मंगलवार को न्यू मार्केट जीटीबी काम्पलेक्स, न्यू मार्र्केट समता चौक, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, माता मंदिर, नेहरू नगर, भदभदा रोड, बावडिया कलां, अवधपुरी, हमीदिया रोड, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नं0-6, नादरा बस स्टेण्ड, भोपाल टॉकीज, न्यू कबाड़खाना, आशाराम तिराहा, गांधीनगर बस स्टाप, गांधीनगर मार्केट, बैरागढ़ चिरायु हास्पिटल, बैरागढ़ मिनी मार्केट आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए आशाराम तिराहे के पास से 01 अवैध बना छप्पर, 01 गन्ने की चरखी, 01 ठेले को हटवाया, गांधी नगर क्षेत्र झुग्गी बस्ती में 01 अवैध निर्माण कार्य रूकवाया। निगम अमले ने न्यू कबाड़खाना क्षेत्र में सर्विस रोड से 04 चार पहिया वाहन, बावड़िया कलां ओम नगर में बांस बल्ली को हटाया तथा अवधपुरी प्रगति कुंज कालोनी में 01 अवैध बनीं झुग्गी को तोड़ने की कार्यवाही की। निगम अमले ने फुटपाथ आदि से सब्जी की दुकानें, दुकानों के बाहर रखा सामान, स्क्रेप, लोहे की जाली, ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउंटर, बोर्ड, टेबिल, स्टूल, कुर्सी, व अन्य अतिक्रमणों को हटाकर 03 पान पार्लर, 01 बड़ी चिमनी, 02 फोल्डिंग टेबिल, 01 लोहे की बेंच, लूज पन्नी आदि जप्त की। इसके अतिरिक्त निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने भवन अनुज्ञा शाखा की कार्यवाही में सहयोग देकर अशोका गार्डन राजीव नगर कालोनी में 01 तीन मंजिला बिल्डिंग का अवैध बना हुआ हिस्सा जेसीबी मशीन के माध्यम से तोड़ा। हरि प्रसाद पाल / 09 जून, 2026