राज्य
09-Jun-2026


देहरादून (ईएमएस)। नेताजी संघर्ष समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और समिति के प्रमुख महासचिव आरिफ हुसैन वारसी ने कहा है कि आज कांवली रोड में सड़क दोनों तरफ से खुदी पड़ी है और क्षतिग्रस्त होने के कारण राहगीरों व स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह सड़क कब बनेगी, कहा नहीं की जा सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग से शीघ्र ही सड़कों की मरम्मत किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही मरम्मत नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सड़क दोनों तरफ से खुदी होने से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसके कारण सहारनपुर चैक से लेकर बल्लीवाला चैक तक जाम की स्थिति बनी रहती है जबकि यह रोड वीआईपी इलाके में आती है उन्होंने कहा कि ऊपर वाला न करें अगर कोई हादसा हो जाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। उन्होंने कहा कि क्या लोक निर्माण विभाग या मंत्रालय होगा यह भी स्पष्ट करने की जरूरत है। इस दौरान डंडरियाल और वारसी ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि वह जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण का कार्य बरसात से पहले पूर्ण करा लें। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/09 जून 2026