कोरबा (ईएमएस) इस मानसून में कोरबा से कुसमुंडा आने-जाने वाले राहगीरों को जर्जर सडकों और जानलेवा गड्ढों से बड़ी राहत मिलने उम्मीद जताई जा रही हैं। वर्षों से बदहाली का दंश झेल रही इस मार्ग की प्रमुख सडकों का शुदार कार्य किया जा रहा हैं। जानकारी के अनुसार सर्वमंगला पुल और इमली छापर चौक पर डामरीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। फोरलेन निर्माण के बावजूद सर्वमंगला पुल और इमली छापर चौक के पास सडक की स्थिति बेहद खस्ताहाल थी। धूल और गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों का जीना मुहाल था। अब एसईसीएल द्वारा गेवरा रोड स्टेशन से इमली छापर चौक होते हुए चर्च कॉम्प्लेक्स तक के व्यावसायिक मार्ग का नए सिरे से डामरीकरण कराया गया है। मजबूत बेस के साथ तैयार की गई इस सडक पर डामर की मोटी परत चढ़ाई गई है। 11 जून / मित्तल