जबलपुर, (ईएमएस)। खमरिया और रांझी थाना क्षेत्र में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| आत्महत्या का कारण अज्ञात है| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| इसी तरह खमरिया में ग्राम तिघरा निवासी 42 वर्षीय गिरीश ने अपने घर पर लकड़ी की बल्ली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| बताया गया है कि गिरीश की मां तुलसा बाई ने उसके दोस्त बंटी यादव को फोन कर बताया कि गिरीश घर पर सो रहा है जाकर देख लेना, वह गिरीश के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया, दरवाजा न खुलने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो गिरीश फांसी पर लटका मिला। वहीं रांझी में पुरानी बस्ती केवट मोहल्ला रांझी निवासी 40 वर्षीय अनिल केवट अपने घर में अकेला रहता था| गत रात मौसेरी बहन राखी ने अनिल से बात करने के बाद अपने घर आ गयी थी। गुरुवार की सुबह 7 बजे अनिल केवट की मॉ एवं गोविंद केवट ने अनिल का दरवाजा खटखटाया, दरवाजा न खुलने पर दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अनिल ने लकड़ी की बल्ली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 11 जून 2026/ 05.34