5 जुलाई से सिविल सर्विसेज क्लब भोपाल में शुरू भोपाल(ईएमएस)। जबसे इस बार का यूपीएससी का एग्जाम हुआ है, तब से पूरे देश के यूपीएससी एस्पिरेंट्स में चिंता का माहौल है। कोई इसे अब तक का सबसे कठिन पेपर कह रहा है तो कोई बहुत अजीब पेपर। पर कोई ये नहीं समझ पा रहा है कि इस पेपर का एप्रोच क्या है। मतलब ये प्रश्न कहाँ से आये हैं, इस तरह के प्रश्न पूछने का क्या उद्देश्य है, और भविष्य में इस तरह के प्रश्नों को सॉल्व करने के लिए किस तरह तैयारी की जाये। जबकि यह पेपर यूपीएससी के इतिहास का सबसे बेहतरीन पेपर है। जिसे एक व्यवस्थित एप्रोच के साथ बनाया गया है। इसे बनाने के पीछे यूपीएससी के उद्देश्य भी बहुत क्लियर हैं, बस एस्पिरेंट्स उसे समझ नहीं पा रहे हैं। इसलिए इस असमंजस को दूर करने और एस्पिरेंट्स को यूपीएससी का नया एप्रोच समझाने के उद्देश्य से भोपाल में 8 दिन की निःशुल्क यूपीएससी क्लासेज का आयोजन किया जा रहा है। केवल ऑफलाइन मोड में आयोजित इन क्लासेज में पूरे देश का कोई भी स्टूडेंट्स बिना कोई फीस दिए पढ़ सकता है और अपनी यूपीएससी की तैयारी को व्यवस्थित कर सकता है। ये क्लासेज केवल इंग्लिश में होंगी और केवल 100 स्टूडेंट्स ही इन क्लासेज में भाग ले सकेंगे। क्लासेज के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं, कोई भी स्टूडेंट सिविल सर्विसेज क्लब के ( 7747068666) इस नंबर पर कॉल या मैसेज कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है। क्लास में स्थान सीमित होने के कारण केवल वही 100 स्टूडेंट्स इन क्लासेज को अटेंड कर सकेंगे जो सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करा लेंगे। हरि प्रसाद पाल /12 जून, 2026