क्षेत्रीय
13-Jun-2026
...


पटना, (ईएमएस)। जद (यू) के प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित मामलों के विधिसम्मत एवं त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी मौजूद रहे। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम में आने वाली हर एक शिकायत के त्वरित निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल दूरभाष के माध्यम से निर्देश दिए जाते हैं, जिससे सभी फरियादी पूर्णतः संतुष्ट होकर लौटते हैं। नीतीश कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में शुरू किए गए इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का मूल उद्देश्य ही आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करना है और आज इस दिशा में यह जन-कल्याणकारी पहल पूरी तरह कारगर साबित हो रही है। संतोष झा- १३ जून/२०२६/ईएमएस