खेल
13-Jun-2026


लंदन (ईएमएस)। टी20 महिला विश्वकप में रविवार को भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच मुकाबला होगा। भारतीय टीम को लक्ष्य इस मैच को जीतकर अपने दबदबे बो बनाये रखना रहेगा। इस मैच में सभी की नजरें कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप कप्तान स्मृति मंधाना पर रहेंगी। विश्वकप में भारत-पाक मैच का प्रशंसकों को हमेशा से इंतजार रहा है। इस टूर्नामेंट के 10वें एडिशन कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहीं पिछली बार 10 टीमों के बीच यह टूर्नामेंट खेला गया था। इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है, हर ग्रुप में छह टीमें हैं. भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब तक पांच बार महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. 2020 में टीम उपविजेता रही थी. भारतीय टीम ग्रुप 1 में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के साथ रखी गयी है। भारतीय टीम 14 जून को पाक से जबकि 17 जून को नीदरलैंड्स से खेलेगी। वहीं 21 जून कसो उसे दक्षिण अफ्रीका से खेलना है। 25 जूनक बनाम बांग्लादेश जबकि 26 जून को उसे ऑस्ट्रेलिया से खेलना है। सभी मैच शाम 7:00 बजे से खेले जाएंगे। इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग भी लोग देख सकेंगे। ईएमएस 13जून 2026