अलीगढ़ (ईएएमस)।। जनपद अलीगढ़ में वोट डालने को लेकर शाम तक लोगों में उत्साह बना रहा है। खास बात यह है कि दोपहर बाद से ही मुस्लिम महिलाओं का वोट डालने को लेकर उत्साह मतदान का समय खत्म होने तक बरकरार रहा। मतदान का समय शाम छह बजे खत्म हो गया। पांच बजे तक 57.25 फीसद वोट पड़ चुका है। जैसे-जैसे सुबह दोपहर की ओर बढ़ रही है, वैसे-वैसे मतदाताओं का उत्साह बढ़ रहा है। अलीगढ़ में तीन बजे तक बजे तक 50 फीसद से अधिक वोट मतदाता डाल चुके थे। अलीगढ़ की शहर विधानसभा सीट के मतदान केन्द्र सजन कुमार जैन पब्लिक स्कूल सासनीगेट आगरा रोड पर दूल्हे ने पहले वोट डाला। फिर वह शादी के लिए गए। अतरौली में यह पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह मौजूद नहीं है। एटा के सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, उनकी पत्नी व उनके पुत्र संदीप सिंह जो कि भाजपा के प्रत्याशी ने वोट डाल दिया। संदीप सिंह मौजूद सरकार में मंत्री भी हैं। इसके अलावा बरौली से प्रत्याशी जयवीर सिंह ने वोट डालकर मतदाताओं का उत्साह बढ़ाया है। इसके अलावा शहर में मतदाताओं का उत्साह धीरे धीरे बढ़ गया। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के परिवार ने किया मतदान यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व उत्तराखंड- राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की पत्नी रामवती, पुत्र एटा सांसद राजू भैया, पुत्रवधु व पूर्व विधायक प्रेम लता वर्मा, नाती व यूपी सरकार के राज्यमंत्री संदीप सिंह ने अतरौली विधानसभा क्षेत्र के मढोली गांव में मतदान किया। इस विधानसभा क्षेत्र से यूपी सरकार के राज्यमंत्री संदीप सिंह भाजपा प्रत्याशी हैं। मतदान प्रतिशत अपडेट- 5 बजे तक 71 खैर - 57.8 फीसद 72 बरौली - 58.68 फीसद 73 अतरौली - 57.2 फीसद 74 छर्रा - 56.3 फीसद 75 कोल - 58 फीसद 76 अलीगढ़ - 56.8 फीसद 77 इगलास - 56 फीसद मतदान प्रतिशत अपडेट- 3 बजे तक 71 खैर - 50.1 फीसद 72 बरौली - 46.38 फीसद 73 अतरौली - 45.7 फीसद 74 छर्रा - 44.5 फीसद 75 कोल - 46.07 फीसद 76 अलीगढ़ - 42.5 फीसद 77 इगलास - 46 फीसद जनपद अलीगढ़ में कुल मतदान- 45.91 फीसद मतदान प्रतिशत अपडेट- 1 बजे तक 71 खैर - 37.3 फीसद 72 बरौली - 34.17 फीसद 73 अतरौली - 31.2 फीसद 74 छर्रा - 29.4 फीसद 75 कोल - 28.25 फीसद 76 अलीगढ़ - 26.5 फीसद 77 इगलास - 32 फीसद जनपद अलीगढ़ में कुल मतदान- 31.26 फीसद मतदान प्रतिशत अपडेट- 11 बजे तक 71 खैर - 21.2 फीसद 72 बरौली - 21.68 फीसद 73 अतरौली - 18.4 फीसद 74 छर्रा - 14 फीसद 75 कोल - 17 फीसद 76 अलीगढ़ - 15.1 फीसद 77 इगलास - 18 फीसद जनपद अलीगढ़ में कुल मतदान -17.91 फीसद 9 बजे तक 8.39 फीसद मतदान विधानसभा, मतदान फीसद खैर, 8. 00 बरौली, 10. 31 अतरौली, 6. 00 छर्रा, 8.00 कोल, 9. 00 शहर, 7. 5 इगलास, 10. 00 सात विधानसभा सीट पर 60 प्रत्याशी जिले की सात विधानसभा सीटों पर कुल 27,65,074 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 14,72,943 पुरुष, 12, 91,961 महिला व 170 अन्य मतदाता हैं। सभी विधानसभा सीटों पर कुल 60 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सबसे अधिक 11-11 प्रत्याशी अतरौली व शहर विधानसभा क्षेत्र में हैं। सबसे कम पांच प्रत्याशी इगलास विधानसभा क्षेत्र में हैं। एक घंटा बढ़ाया समय अब तक विधानसभा व लोकसभा चुनावों में सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मतदान होता था, लेकिन इस बार कोरोना के चलते एक घंटे का समय बढ़ा दिया गया है। इस बार सुबह सात से लेकर शाम छह बजे तक मतदान चलेगा। इसके बाद पोलिंग पार्टियां वापस धनीपुर मंडी आएंगी। यहां पर विधानसभा वार बने अलग-अलग स्ट्रांग रूम में ईवीएम को रखा जाएगा। 10 मार्च को यहां पर मतगणना होगी। 10 मार्च को आएगा परिणाम 14 जनवरी से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की शुरुआत हुई थी। 21 जनवरी इसकी अंतिम तिथि थी। 24 को जांच पूरी हुई। 27 जनवरी को नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन किया गया। इसके बाद प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू किया। मंगलवार को शाम छह बजे से चुनाव प्रचार पर रोक लग गई। बुधवार को धनीपुर मंडी से जिले की सभी विधानसभाओं में 1631 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 3134 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। अब गुरुवार को सुबह सात बजे से मतदान की शुरुआत होगी। जिले की सात विधानसभा सीटों पर कुल 27,65,074 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 14,72,943 पुरुष, 12, 91,961 महिला व 170 अन्य मतदाता हैं। सभी विधानसभा सीटों पर कुल 60 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सबसे अधिक 11-11 प्रत्याशी अतरौली व शहर विधानसभा क्षेत्र में हैं। सबसे कम पांच प्रत्याशी इगलास विधानसभा क्षेत्र में हैं। धर्मेन्द्र राघव, 10 फरवरी, 2022