राज्य
04-Dec-2022
...


- सलाउद्दीन को शहर चेयरमैंन की जिम्मेदारीः पार्टी नेताओं ने किया स्वागत बस्ती (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम ने महफूज अली को जिला चेयरमैन और सलाउद्दीन को शहर चेयरमैंन नामित किया है। रविवार को कांग्रेस कार्यालय पर दोनों पदाधिकारियों का पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने फूल माला के साथ स्वागत किया। स्वागत के बाद महफूज अली और सलाउद्दीन ने कहा कि यूपी में कांग्रेस की वापसी अब दूर नहीं है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सेे जो ताकत मिल रही है उससे हालात भी बदल जायेंगे। कहा कि पदाधिकारी के रूप में वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करने के साथ ही अल्पसंख्यक समाज के हितों के लिये संघर्ष करेंगे और उन्हें कांग्रेस से जोड़ा जायेगा। नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करने वालों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के सचिव डा. वाहिद सिद्दीकी अलीम अख्तर नोमान अहमद नफीस अहमद सिद्दीकी शौकत अली राजू कुरैशी महबूब हसन अंसारी मो. सरवर अंसारी सुनील प्रजापति फिरोज अहमद वारिस अली अरूण पाण्डेय ज्ञान प्रकाश पाण्डेय मो. अशरफ अली एजाज अली के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे। .../ 4 ‎दिसम्बर 2022