ज़रा हटके
20-Feb-2023
...


-इन तरीकों से करें डाइट में शामिल नई दिल्ली (ईएमएस)। क्या आप जानते हैं, खटी-मिट्ठी स्ट्रॉबेरीज़ भी दिल को दुरुस्त रखने में मदद करती है। जी हां, यह खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही हेल्दी। अगर आप नियमित रूप से सीमित मात्रा में स्ट्रॉबेरीज़ का सेवन करते हैं, तो हार्ट स्ट्रोक के खतरे से बच सकते हैं। आइए जानते हैं, स्ट्रॉबेरीज़ दिल के लिए कैसे फायदेमंद हैं और डाइट में किन तरीकों से शामिल कर सकते हैं। शोध के मुताबिक स्ट्रॉबेरीज़ हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। यह फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। साथ ही, इसमें पोटैशियम, विटामिन-सी, विटामिन-ई, फॉस्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसमें मौजूद नाइट्रेट दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।हार्ट की सेहत के लिए डाइट में इन तरीकों से शामिल करें स्ट्रॉबेरीज़ - सलाद में खट्टे-मिट्ठे का स्वाद लेना चाहते हैं, तो स्ट्रॉबेरीज़ से सलाद तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए अन्य फल-सब्जियां जैसे खीरा, हरा धनिया का भी चुनाव कर सकते हैं। इसका जूस स्वाद के साथ आपके सेहत के लिए भी बहुत गुणकारी माना जाता है। स्ट्रॉबेरीज़ के जूस में आप अपने पसंद के अनुसार दूसरे फल को भी शामिल कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरीज़ का रायता स्वाद में काफी मजेदार है। इसका टेस्ट खट्टा-मिट्ठा होता है और आप इसे खाने के साथ परोस सकते हैं। इसमें कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है। अगर आपको स्ट्रॉबेरीज़ का जूस पसंद नहीं है, तो इससे स्वादिष्ट मिल्कशेक या स्मूदी भी बना सकते हैं। मालूम हो कि बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फू़ड्स के कारण आप कई गंभीर बीमारियों के शिकर हो सकते हैं। इन्हीं में से एक है दिल की बीमारी। दिल हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता है। जिसका सही तरीके से काम करते रहना बहुत जरूरी है। दिल की सेहत के लिए आप अपनी डाइट और रूटीन को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं। पौष्टिक तत्वों से फूड्स दिल को स्वस्थ रखने के साथ अन्य कई बीमारियों से बचाते हैं। सुदामा/ईएमएस 20 फरवरी 2023