राज्य
19-Mar-2023
...


क्षत्रिय समाज का लगातार उत्पीड़न हो रहा है : सिद्धनाथ सिंह मिर्जापुर (ईएमएस)। क्षत्रिय समाज का होली मिलन समारोह रॉयल गार्डन लाल डिग्गी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर लोगो ने अबीर गुलाल उड़ाकर एक दूसरे को बधाई दी। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कारपेट जगत में अपनी पहचान बनाने वाले सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि इस समय क्षत्रिय समाज एकजुट नहीं है कभी क्षत्रिय समाज पूरे हिंदुस्तान शासन करने का काम करता था। आज क्षत्रिय समाज हासिये पर है कोई भी पार्टी इस समय क्षत्रिय समाज के लोगों को इज्जत देने का काम नहीं कर रही है और हमारे समाज का लगातार उत्पीड़न हो रहा है आए दिन देखने को मिल रहा है कि हमारा समाज कितना पीछे है पीछे हैं इसे जोड़ने के लिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम घरों घरों तक जाएं और सभी को एकत्रित करने का काम करें नहीं तो आने वाला दिन क्षत्रिय समाज का सबसे खराब दिन होगा होली मिलन समारोह में आयोजक के रूप में अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए दिलीप सिंह गहरवार ने कहा कि अपने समाज को जगाने की जरूरत है इस जिले में 50 गांव से अधिक गांव में क्षत्रिय समाज की संख्या है लेकिन दुर्भाग्य का विषय है की सूचना के बाद भी क्षत्रिय समाज एकजुट नहीं हो पा रहा है जो समाज हमेशा लोगों की रक्षा के लिए आगे रहा वही समाज आज सबसे पीछे है इस समाज को जगाने की जिम्मेदारी हम सभी की है और हमें गर्व होना चाहिए की हमारे पूर्वज महाराणा प्रताप स्वतंत्रता के लिए घास की रोटी तक खाई थी लेकिन अपने स्वाभिमान को अपने देश के लिए जिंदा रखा उनके पद चिन्हों पर चलते हुए हम सब को भी आगे बढ़ना चाहिए और अपने समाज के उन्नति के रास्ते पर ले जाने के लिए हमें आगे बढ़ना चाहिए खून का रिश्ता बहुत मायने नहीं रखता यदि आपका रिश्ता दिल का होगा तो निश्चित रूप से समाज का विकास होगा और होली एक ऐसा पर्व है इस पर्व पर सभी शिकवा शिकायत भूलकर एक दूसरे के गले लगते हैं जिस तरीके से होली का आज लोग जलाते हैं उसी तरीके से अपने अहंकार क्रोध को जलाकर नया कीर्तिमान छत्रिय समाज के लोगों को करना चाहिए समारोह में मुख्य रूप से डॉ राहुल सिंह डॉक्टर सुनील सिंह आरके सिंह संजय सिंह गहरवार प्रदीप सिंह मृत्युंजय सिंह गहरवार महेंद्र सिंह राजेंद्र सिंह प्रीतम सिंह त्रिभुवन सिंह विनय सिंह प्रशांत सिंह हरिवंश सिंह नीरज सिंह उमाशंकर सिंह प्रकाश सिंह प्रिंस सिंह जिला पंचायत सदस्य सुनील कुमार सिंह नरेंद्र बहादुर सिंह अशोक सिंह राज सिंह अमृत सिंह रणविजय सिंह सर्वेश सिंह अजय कुमार सिंह अभिषेक सिंह अमित कुमार सिंह अंबुज सिंह रत्नेश सिंह आदि लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया संचालन मनीष सिंह ने किया। / ईएमएस / 18 मार्च 2023