क्षेत्रीय
26-Mar-2023
...


गिरिडीह (ईएमएस)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किये जाने के विरोध स्वरूप रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय जेपी चौक पर सत्याग्रह किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के खिलाफ पार्टी द्वारा देशव्यापी सत्याग्रह किया जा रहा है। कहा कि राहुल गांधी पर की गई कार्रवाई लोकतंत्र के लिए घातक है। मोदी सरकार प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबराकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के नीतियों का अनुसरण करती है। बापू ने हमेशा सत्य के लिए संघर्ष किया। कहा कि लोकतंत्र पर भाजपा के प्रहार का कांग्रेसी डटकर मुकाबला करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित इस सत्याग्रह कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश सचिव अजय कुमार सिन्हा, अशोक विश्वकर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा, अशोक विश्वकर्मा, समीर चौधरी, राजेश तूरी, प्रो. मुकेश साह, गुलाम मुस्तफा समेत पार्टी के दर्जनाधिक पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे। ईएमएस/ राजेश कुमार/ 26 मार्च 2023